
राजौरी: घर में लगी आग को समझ लिया आतंकी हमला, विलेज डिफेंस फोर्स के सदस्य ने कर दी फायरिंग
AajTak
जम्मू-कश्मीर में राजौरी के एक गांव में ग्राम रक्षा समूह के एक सदस्य ने खुलेआम गोलियां दागनी शुरू कर दीं. घटना की जानकारी होती ही सुरक्षाबलों की टीमें मौके पर पहुंच गई. जांच में पता चला कि घर में आग लगने की वजह से परिवार के सदस्य चीखने लगे थे. वहीं ग्राम रक्षा समूह के सदस्य को लगा कि घर पर आतंकी हमला हो गया है.
जम्मू और कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमलों से बचाव के लिए सरकार ग्राम रक्षा समूह (वीडीसी) को फिर से एक्टिव कर रही है. इसी समूह के एक सदस्य ने लोगों की चीखें सुनकर आतंकी हमले के शक में हवाई फायरिंग कर दी. हालांकि बाद में पता चला कि उसके पड़ोसी के घर में आग लग गई थी, जिससे घबराकर लोग चीखने लगे थे.
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के द्रामन गांव में विजय सिंह के घर में आग लग गई थी. इस हादसे से परेशान परिजन रोने लगे थे. उसी गांव के एक व्यक्ति ने इसे संदिग्ध घटना समझकर अपने वीडीसी हथियार से हवाई फायर कर दी. अधिकारियों ने कहा कि वीडीसी सदस्य ने हवा में तीन गोलियां चलाईं. बुढाल के स्टेशन हाउस अफसर एनआर ठाकुर ने कहा कि घटना के संज्ञान में आते ही सुरक्षा बलों की टीमें गांव में पहुंची गई, जांच में घटना की सही वजह पता चली.
मालूम हो कि राजौरी और श्रीनगर के जदीबल इलाके में नए साल पर आतंकियों ने हिंदू परिवारों पर फायरिंग कर दी थी. उनके इस हमले में 7 लोगों की जान चली गई थी.
सीआरपीएफ दे रही ग्रामीणों को ट्रेनिंग
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का मुकाबला करने के लिए देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CRPF) द्वारा ग्राम विकास समिति (VDC) के तहत ग्रामीणों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा राजौरी जिले के धनगरी में हर एक ग्राम रक्षा समिति में एक सदस्य को SLR राइफलें जारी की गई हैं. कुछ ग्राम रक्षा समितियों में 2 से 3 सदस्यों को स्वचालित राइफलें भी दी गई हैं.
303 लोगों को दिए जा चुके हथियार

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








