
राजेंद्र नगर उपचुनाव: BJP ने मनोज तिवारी, स्मृति ईरानी समेत 40 बड़े नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक
AajTak
दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इसके लिए आप, बीजेपी और कांग्रेस तीनों ही पार्टियां जोर-शोर से जुटी हुईं हैं. बीजेपी ने इस सीट पर प्रचार के लिए 40 बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है.
दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 23 जून को विधानसभा उपचुनाव होने हैं. कांग्रेस ने इस सीट से प्रेमलता को मैदान में उतारा है. बीजेपी से राजेश भाटिया तो आम आदमी पार्टी से दुर्गेश पाठक मैदान में हैं. उपचुनाव सबके लिए साख का सवाल बन चुका है. वहीं आम आदमी पार्टी को अपनी सीट बचानी है.
दिल्ली बीजेपी को लगता है कि इस बार का उप चुनावी समीकरण पिछले चुनावों से अलग है. राघव चड्ढ़ा जैसा पंजाबी चेहरा न होने का फायदा बीजेपी को मिल सकता है. न्यू और ओल्ड राजेंद्र नगर में पंजाबियों का जो वोट नहीं मिला था, इस बार वो मिल जाएगा. जबकि नारायणा और क्लस्टर में मजबूत स्थिति होने का दावा किया. जबकि पिछले विधानसभा चुनावों के ट्रेंड को देखें तो बीजेपी का करीब 36 प्रतिशत वोट उसी के साथ रहा है जबकि कांग्रेस का वोट आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो गया. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट दुर्गेश पाठक को बाहरी बताया और कहा कि उन्हें कोई नहीं जानता. इसका सीधा फायदा बीजेपी को ही मिलेगा.
44 शक्ति केंद्रों में बांटी विधानसभा
विधानसभा के 177 बूथ को 44 शक्ति केंद्रों में बांटा गया है. इन बूथों पर पार्षद, जिलाध्यक्ष, सांसद समेत करीब 40 कार्यकर्ता चुनाव प्रबंधन में लगाए गए हैं. कुल मिलाकर 261 लोग बूथ जिताने के लिए काम करेंगे. आंकड़े के मुताबिक, राजेंद्र नगर निधानसभा में करीब 1 लाख 78 हजार वोटर हैं. सबसे ज्यादा तादाद पंजाबी (35%) और पूर्वांचली (35%) वोटर्स की है. आने वाली 11 और 12 जून को बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नवीन शाहदरा में होगी. उसके बाद राजेंद्र नगर में स्टार कैंपेंनर्स का प्रचार जोर पकड़ेगा.
बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारक बनाए

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








