
राजीव गांधी मामले में पेरारिवलन की रिहाई, SC के फैसले से सदमे में कई पीड़ित परिवार
AajTak
21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है. इस मामले में जेल में सजा काट रहे एजी पेरारिवलन को सुप्रीम कोर्ट से रिहाई का आदेश जारी हुआ है. कई पीड़ित परिवार सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से काफी दुखी हैं.
आज ही के दिन 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमला करके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी. हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एजी पेरारिवलन (AG Perarivalan) को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बम ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के परिजनों के बीच भारी निराशा है.
अब्बास ने अपनी मां को खो दिया बम ब्लास्ट में अपनी मां को खो चुके एस अब्बास कहते हैं कि 21 मई उनके लिए काला दिन है. 1991 में अब्बास सिर्फ 10 साल के थे, जब उन्होंने अपनी मां एस समधानी बेगम को उस विस्फोट में खो दिया था. उनकी मां समाधानी बेगम एक विधवा और दक्षिण महिला कांग्रेस की नेता थीं, जो उस दिन राजीव गांधी के बहुत करीब खड़ी थीं.
अब्बास कहते हैं, 31 साल बीत गए लेकिन जख्म अभी भी हरा है. मेरे पिता की 1988 में मृत्यु हो गई थी और फिर 1991 में मेरी मां की मृत्यु हो गई थी. कल्पना कीजिए कि एक 10 साल के बच्चे की मुश्किलें कितनी बड़ी होंगी जब उसने बहुत कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था. उन्होंने कहा, मैंने अपने जीवन में सब कुछ खो दिया.
अब्बास ने कहा, 21 मई मेरे लिए काला दिन है. इस दिन मैंने अपनी मां को खोया और अब दोषी एजी पेरारिवलन को रिहा किया जा रहा है. उन्होंने कहा, यह कैसा न्याय है. वह मामले में एक दोषी है और हम पीड़ित हैं. आप क्या मानवीय आधार देख रहे हैं? 31 साल हो गए हैं, उन्हें रिहा किया जा रहा है, लेकिन क्या वे मेरी मां को वापस कर पाएंगे?
जोसेफ के बड़े भाई की मौत इस ब्लास्ट के एक और पीड़ित 67 वर्षीय जॉन जोसेफ ने अपने बड़े भाई एडवर्ड जोसेफ को खो दिया. जोसेफ कहते हैं एडवर्ड जोसेफ विशेष शाखा सीआईडी निरीक्षक थे, जब राजीव गांधी का श्रीपेरंबदूर का दौरा था तब उन्हें पूर्व पीएम की सुरक्षा के लिए रखा गया था. एडवर्ड को राजीव गांधी की आखिरी तस्वीरों में भी देखा जा सकता है.
उन्होंने कहा, मेरा भाई सिर्फ 39 साल का था, उसकी मृत्यु ने मेरे पूरे परिवार को अंधेरे में छोड़ दिया. मेरी मां को दिल की समस्या हो गई और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई. मेरी भाभी एक छोटे बच्चे के साथ कम उम्र में विधवा हो गई थी. मैं ही था जिसने मेरे भाई की हत्या के बाद उसकी पहचान की. मैंने न्याय के लिए हर संभव दरवाजा खटखटाया है. लेकिन पेरारिवलन की रिहाई हम सभी के लिए बहुत बड़ा अन्याय है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








