
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के दो मददगारों को कोर्ट से मिली जमानत, आरोपियों के वकील ने दी थी ये दलील
AajTak
शिलांग की एक अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो सह आरोपियों लोकेन्द्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार को जमानत दे दी है. इन दोनों आरोपियों पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है. पुलिस का मानना है कि लोकेंद्र तोमर ने हत्या के बाद सोनम को छिपाने में मदद की थी, जिससे वह कुछ समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रही.
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक अहम अपडेट सामने आया है. शिलांग की एक अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो सह आरोपियों लोकेन्द्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार को जमानत दे दी है. दरअसल, लोकेंद्र तोमर इंदौर स्थित उस फ्लैट का मालिक है, जहां राजा की हत्या के बाद सोनम जाकर रुकी थी. वहीं बलबीर अहिरवार इसी फ्लैट का सिक्योरिटी गार्ड था.
इन दोनों आरोपियों पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है. पुलिस का मानना है कि लोकेंद्र तोमर ने हत्या के बाद सोनम को छिपाने में मदद की थी, जिससे वह कुछ समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रही.
सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। इसमें वकील ने बताया कि दोनों सह-आरोपियों पर मुख्य रूप से हत्या में प्रत्यक्ष भूमिका नहीं बल्कि आरोपी को शरण देने और तथ्यों को छुपाने जैसे आरोप लगाए गए हैं. दोनों के खिलाफ दर्ज की गई धाराएं जमानती हैं और हत्या की साजिश में उनकी कोई सीधी भूमिका नहीं है.
वहीं मेघायल पुलिस ने जमानत का विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलों को ध्यान में रखते हुए जमानत मंजूर कर दी. हालांकि कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत देते हुए कुछ सख्त शर्तें लगाई हैं, जिनका पालन आरोपियों को ट्रायल की पूरी प्रक्रिया के दौरान करना होगा.
इस बीच, मृतक राजा रघुवंशी के परिजन लगातार न्याय और त्वरित सुनवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस और जांच एजेंसियों ने अभी इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है कि जमानत का फैसला आगे की जांच को किस प्रकार प्रभावित करेगा. फिलहाल, मामले की अगली सुनवाई की प्रतीक्षा है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कोर्ट में इस केस को लेकर और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी.
शिलॉन्ग में 2 जून को मिला था राजा का शव

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








