
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 5 बजे बंद होंगे बाजार, शाम 6 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू
AajTak
कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए गहलोत सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. अब 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है. अब शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा. इसके साथ ही बाजार, सरकारी कार्यालयों और शादी में शामिल होने को लेकर भी अलग से आदेश जारी किए गए हैं.
राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया है. गहलोत सरकार ने निर्देश जारी किए हैं, कि अब राज्य में दुकानें और बाजार शाम 5 बजे बंद हो जाएंगे. शाम 6 बजे से सुबह छह बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा. वहीं सरकारी ऑफिस भी दो घंटे पहले 4 बजे बंद होंगे. शादियों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए फैसला किया गया है कि शादी में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. सरकारी कार्यालय में 50 प्रतिशत ही कर्मचारी काम करेंगे और 50 प्रतिशत काम घर से कर सकेंगे. सरकार ने राज्य में कोविड- 19 संक्रमण को देखते हुए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए दो घंटे का कर्फ्यू बढ़ाने के साथ ही महत्वपूर्ण गाइडलाइन भी जारी की है. निर्देश जारी किए गए हैं कि राज्य के समस्त शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय की सीमा में शाम 6:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू रहेगा. सभी बाजार, कार्य स्थल एवं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स रात्रि कालीन कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे. बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि शाम 5:00 बजे बंद कर दिए जाएं, ताकि सम्बन्धित स्टाफ एवं अन्य व्यक्ति शाम 6:00 बजे तक अपने घर पहुंच जाए.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







