
राजस्थान: शराब के नशे में स्कूल पहुंचा टीचर, बच्चों को कुएं में गिरने की देने लगा सलाह, वीडियो वायरल
AajTak
करौली से एक वीडियो वायरल हुआ हैं. जहां पर सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाला टीचर शराब के नशे में धुत होकर मोटराइकिल से नीचे गिर गया. जब मौके पर मौजूद लोगों ने उससे पूछा कि आप बच्चों क्या पढ़ाते हो और बच्चों को क्या सलाह देना चाहोगे. इस पर वो बच्चों को कुएं में गिरने की सलाह देने लगा.
राजस्थान के करौली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां पर एक सरकारी टीचर शराब के मोटरसाइकिल से गिर गया. मौके पर मौजूद स्कूल के बच्चों ने इसका वीडियो बना लिया. ग्रामीणों का कहना है कि यह टीचर हमेशा ही शराब पीकर स्कूल जाता है. जब शराबी शिक्षक से पूछा गया कि बच्चों को क्या पढ़ाते हो इस पर वो बच्चों को कुएं में गिरने की सलाह देने लगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










