
राजस्थान में 7 करोड़ कैश के साथ दो युवक गिरफ्तार, कार की सीट के नीचे छिपा कर रखे थे पैसे
AajTak
राजस्थान के मावल में सीमावर्ती चेकपोस्ट से 7 करोड़ कैश के साथ दो युवकों को पकड़ा गया है. ये लोग दिल्ली से गुजरात जा रहे थे और पैसों को कार की सीटे के नीचे छिपा कर रखा गया था. आशंका है कि इन पैसों को बनासकांठा जिले की वाव सीट पर हो रहे उपचुनाव में खर्च किया जाना था.
राजस्थान के मावल में सीमावर्ती चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक कार से 7 करोड़ 1 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं. यह बरामदगी उस वक्त हुई जब पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते कार को रोककर तलाशी ली. कार में बैठे दोनों युवक दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे थे, और नकदी कार की सीट के नीचे छुपाई गई थी.
मावल पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान कार को रोका था. जब कार चालक से यात्रा और कैश के बारे में सवाल पूछे गए, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.
कार की सीट के नीचे से सात करोड़ बरामद
इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पूरी गाड़ी की तलाशी ली और कार की सीट के नीचे से 500 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद कीं. भारी मात्रा में नकदी देखकर पुलिस को नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी, जिससे पता चला कि कुल रकम 7 करोड़ 1 लाख रुपये है.
दोनों युवकों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है कि यह रकम कहां से आई और इसे कहां ले जाया जा रहा था. इस घटना के पीछे राजनीतिक कनेक्शन का भी शक जताया जा रहा है, क्योंकि गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव सीट पर उपचुनाव हो रहा है.
शुक्रवार को उम्मीदवारों के लिए फॉर्म भरने का आखिरी दिन है, और इससे पहले इतनी बड़ी रकम पकड़े जाने से यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि चुनाव में अवैध रूप से धन का इस्तेमाल किया जा सकता था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







