
राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा का पेपर लीक, RPSC ने रद्द किया एग्जाम
AajTak
राजस्थान में आज सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती के लिए परीक्षा होनी थी. परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षा का पेपर बाहर आ चुका था. भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद राजस्थान लोकसेवा आयोग ने परीक्षा निरस्त कर दी है. पुलिस और एसओजी ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है. परीक्षा से पहले एक और भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. राजस्थान सरकार ने पेपर लीक होने के बाद भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले ही रद्द कर दिया है. परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले परीक्षा रद्द किए जाने की वजह से इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे अभ्यर्थी हलकान हैं.
जानकारी के मुताबिक आज यानी 24 दिसंबर को राजस्थान में सेकंड ग्रेड अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा होनी थी. परीक्षा शुरू होने से पहले ही इसका पेपर बाहर घूमने लगा, सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो गया. बात अधिकारियों तक पहुंच गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने आनन-फानन में शुरू होने से ठीक पहले परीक्षा को रद्द करने का ऐलान कर दिया.
बताया जाता है कि सूबे के साथ ही दूर-दराज से भी बड़ी तादाद में अभ्यर्थी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए परीक्षा देने पहुंचे थे. परीक्षा केंद्रों पर रविवार की सुबह परीक्षा कराने की प्रक्रिया भी चल रही थी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में एंट्री भी दे दी गई. अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा हॉल में आवंटित सीट पर भी बैठ गए.
अभ्यर्थी पेपर बांटे जाने और परीक्षा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे कि उन्हें परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी दी गई. अभ्यर्थियों को ये बताया गया कि परीक्षा का पर्चा बाजार में आ चुका है. पेपर लीक हो जाने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है. ये परीक्षा अब आज नहीं होगी. कहा जा रहा है कि शाम की पाली में होने वाली परीक्षा के सामान्य ज्ञान और विज्ञान के पेपर भी लीक हो गए हैं.
बस में मिले परीक्षा के पेपर
जानकारी के मुताबिक उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में एक बस पकड़ी गई. इस बस में राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के करीब 40 से 45 अभ्यर्थी सवार थे. बताया जाता है कि उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में पकड़ी गई इस बस में सवार कुछ अभ्यर्थियों के पास से इस भर्ती परीक्षा का पेपर मिला. अभ्यर्थियों के पास से मिले पेपर का भर्ती परीक्षा के पर्चे से मिलान कराया गया तो ये मैच कर गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










