
राजस्थान में कुछ ही देर बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये विधायक बनेंगे मंत्री
AajTak
राजस्थान में अब से कुछ देर बाद भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी. उनके साथ दिया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा ने बतौर डिप्टी सीएम शपथ ली थी. भजनलाल सरकार में जिन्हें मंत्री बनाया जाना है उनके पास आज सुबह से ही फोन पहुंच रहे हैं.
एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह अब से कुछ देर बाद राजभवन में आयोजित किया जाएगा.हालांकि अभी यह जानकारी नहीं सामने आई है कि कितने विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा लेकिन कहा जा रहा है कि डेढ़ दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. आज ही सुबह में सीएम भजनलाल शर्मा ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी.
इन विधायकों को आया फोन
अभी तक मंत्री बनने के लिए जिन विधायकों को कॉल आया है उनमें जोगेश्वर गर्ग, हीरालाल नागर,ओटाराम देवासी, गजेंद्र सिंह खिंवसर, विजयपाल सिंह नावा, अविनाश गहलोत, जवाहर जेढम,किरोड़ी लाल मीणा, झावर सिंह खर्रा , गौतम दक, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा के नाम शामिल हैं.
बीजेपी ने जीती थीं 115 सीटें
बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान में 115 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं. राज्य की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था. एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था. पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम बनाया. उन्होंने 15 दिसंबर को ही सीएम पद की शपथ ली है. उनके साथ दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली थी.
मंत्रिमंडल के जरिए बीजेपी की रणनीति क्षेत्रीय संतुलन साधने की होगी. मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29, राजस्थान में 25 और छत्तीसगढ़ में 11 सीटें हैं. 2018 के चुनाव में जब बीजेपी तीनों राज्यों में चुनाव हार गई थी, तब भी पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में इन राज्यों की कुल 65 में से 61 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी इसबार इन राज्यों की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है. ऐसे में पार्टी की रणनीति यही होगी कि मंत्रिमंडल गठन में हर रीजन को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए जिससे कहीं भी उपेक्षा का संदेश न जाने पाए.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









