
राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम बताने में देर क्यों कर रही है?
AajTak
राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम बताने में देर क्यों कर रही है, दिल्ली में दस हज़ार सिविल डिफ़ेंस वालंटियर्स की नौकरी ख़तरे में क्यों है और केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी करने से सरकारी खजाने पर कितना बोझ पड़ेगा? सुनिए 'आज का दिन' में.
अगले महीने पांच राज्यों में चुनाव हैं. कांग्रेस मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम इन सभी राज्यों में उम्मीदवारों की पहली या दूसरी लिस्ट जारी कर चुकी है. राजस्थान, जहां कांग्रेस की सरकार भी है, उम्मीदवारों के नाम सामने आने का इंतज़ार है. कल सुबह दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. उम्मीद थी देर रात तक ही सही पहले लिस्ट पर मुहर लग जाएगी. बताया जा रहा है सौ से ज़्यादा नामों पर सहमती भी बन चुकी है. दिल्ली में हुई बैठक में जाने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने मंत्री और विधायकों के टिकट को लेकर पैरवी करते हुए मीडिया के सामने कहा था कि जिन विधायकों ने कांग्रेस की सरकार बचाई थी, उनका टिकट नहीं कटना चाहिए, उन्हें दोबारा मौका देना चाहिए.
साथ ही वो उन निर्दलीय विधायकों का नाम भी लिस्ट में शामिल करना चाहते हैं, जिन्होंने ऑपरेशन लोटस को नाकाम करने में उनका साथ दिया था. अशोक गहलोत ने सिर्फ़ गुडविल को बचाए रखने के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट रोक रखी है या दो गुटों में बंटे राजस्थान कांग्रेस में बड़ा हिस्सा अपने पास रखने की भी खींचा तानी चल रही है, क्या है देरी का असल कारण? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
__________
राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों पर फ़ैसला नहीं ले पा रही है, लेकिन बताया जा रहा है दिल्ली की सरकार ने एक फ़ैसला ले लिया है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार 10 हजार से अधिक सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की सेवा समाप्त कर सकती है. इन लोगों को इस साल अप्रैल से सैलरी नहीं मिली है. सैलरी जारी करने की माँग को लेकर ये लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्र शासित प्रदेश के 40 विभागों में ये वॉलंटियर अपनी सेवा दे रहे हैं. दिल्ली में रहने वाले इन्हें बस में सुरक्षा के लिए तैनात, चौक-चौराहे पर जागरुकता फ़ैलाने के काम लगे हुए देख सकते हैं. बताया जा रहा है अक्टूबर के अंत तक इनलोगों को नौकरी से निकाला जा सकता है, यानी दिवाली से पहले बेरोज़गारी. एक अनुमान के मुताबिक इन वॉलंटियर्स को वेतन के लिए दिल्ली सरकार सालान 400 करोड़ रुपये देती है. इनमें से 280 करोड़ रुपए का वेतन बस में चलने वाले मार्शलों के खातों में जाता है.
एक सप्ताह पहले ही मंगलवार को दिल्ली परिवहन निगम की बसों में तैनात मार्शल्स ने बकाये वेतन के भुगतान के लिए सड़क जाम किया था. अधिकारियों का कहना है कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर की तैनाती नागरिक सुरक्षा अधिनियम के मुताबिक नहीं है, इसलिए उन्हें हटा कर क़ानूनी रूप देने की तैयारी हो रही है सरकार का इस मुद्दे पर क्या कहना है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









