
राजस्थान: मारपीट कर बदमाशों ने बाइक छीनी फिर पति के सामने पत्नी से गैंगेरप, तीन अरेस्ट
AajTak
बाड़मेर से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर तीन बदमाशों ने पति के सामने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के बाड़मेर से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर तीन बदमाशों ने पति के सामने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक पर बालोतरा से सरणु होते हुए बाड़मेर आ रहे थे. इस दौरान सरणु टोल से निकलते ही एक गाड़ी में बैठे चार बदमाशों ने बाइक को रोका. पहले शख्स को पीटा गया फिर एक बदमाश उसकी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गया. लेकिन बाकी तीन बदमाश पति और पत्नी को पकड़े रहे.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










