
राजस्थान: पेपरलीक केस में वांटेड महिला 3 साल बाद गिरफ्तार, इस तरह खेलती रही लुकाछिपी का खेल
AajTak
साल 2021 की रीट प्रतियोगी परीक्षा में बालोतरा पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी महिला किरण फरार चल रही थी. पिछले दो महिनों से राजस्थान के बाड़मेर, सांचौर, जोधपुर और फतेहपुर में लुकाछिपी के बाद अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई है.
राजस्थान के बहुचर्चित रीट पेपर लीक केस में फरार चल रही वांटेड इनामी किरण जाट आखिरकार पुलिस के शिकंजे में फंस गई. जोधपुर रेंज की साईक्लोनर टीम ने 25 हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि साल 2021 की रीट प्रतियोगी परीक्षा में बालोतरा पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी महिला किरण फरार चल रही थी. पिछले दो महिनों से राजस्थान के बाड़मेर, सांचौर, जोधपुर और फतेहपुर में लुकाछिपी के बाद अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई है.
पुलिस के डर से भटकती रही किरण
जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 25 साल की किरण जाट केकड़ पुलिस थाना सेडवा जिला बाडमेर की निवासी है. किरण साईक्लोनर टीम के डर से दर-दर भटकती रही और हर सप्ताह ठिकाने के साथ-साथ मोबाइल बदलती रही.
तीन साल से काट रही थी फरारी
किरण ने साईक्लोनर टीम को गच्चा देने के लिए राजस्थान की गाड़ी पर दिल्ली नम्बर प्लेट लगा रखी थी और गुजरात के नंबर की गाड़ी का फास्ट टैग इस्तेमाल कर रही थी. गाड़ी के पीछे पुलिस कलर का स्टीकर भी चिपका रखा था. तीन साल से फरारी काट रही किरण पर 25 हजार का इनाम घोषित है. तब रीट पेपर घोटाले में नाम आने पर किरण के ससुर ने जमकर फटकार लगाई थी, जिसके बाद वो घर से भाग गई थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










