
राजस्थान: नशे में घर पहुंचने के बाद शराबी ने किया झगड़ा, पेट्रोल डालकर जला दी पत्नी की कार
AajTak
राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur Rajasthan) में शराब पीकर घर पहुंचने को लेकर एक व्यक्ति का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया. इसके बाद वह घर के बाहर खड़ी कार के पास पहुंचा और पत्नी को वीडियो कॉल (Video Call) किया. इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी. देखते ही देखते कार धू धूकर जल गई. एक अन्य कार भी चपेट में आकर जल गई.
राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur Rajasthan) में विगत देर रात एक शराबी ने पत्नी से झगड़ा होने पर कार में आग लगा दी. यह कार उसकी पत्नी ने खरीदी थी. घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया. कार में लगी आग की चपेट में वहां खड़ी दूसरी कार भी आ गई. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. वहीं पुलिस ने आग लगाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









