
राजस्थान: टोंक में दो समुदायों के बीच पथराव, जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल
AajTak
मामला टोंक जिले के मालपुरा कस्बे का है, जहां पुरानी तहसील के पास दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई. फिर मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची. इस पथराव में दो कांस्टेबल और चार अन्य लोग घायल हुए हैं.
राजस्थान के टोंक जिले में दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले. इसमें दो पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया. मामला टोंक जिले के मालपुरा कस्बे का है, जहां पुरानी तहसील के पास दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई. फिर मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया.
इतना ही नहीं, लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए. सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिसबल पहुंचा, जिन्होंने लोगों को शांत बड़ी मुश्किल से शांत कराया. इस पथराव में दो कांस्टेल और चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर कई चार थानों की पुलिस बुलाई गई. पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है.
बता दें कि घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें कई लोग पथराव करते नजर आ रहे हैं. दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी होती नजर आ रही है. वहीं पुलिसकर्मी इन लोगों को समझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. वीडियो में लोगों को हाथों में लाठी-डंडे भी नजर आ रहे हैं. सड़कों पर चारों तरफ पत्थर दिख रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










