
राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस का रिजल्ट घोषित, टॉप-10 में 9 लड़कियां शामिल, राधिका ने किया टॉप
AajTak
राजस्थान HC ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस (RJS) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. RJS रिजल्ट के टॉप-10 अभ्यर्थियों में 9 लड़कियां शामिल हैं. RJS भर्ती में 222 छात्रों ने परीक्षा पास की है. वहीं, कुछ अभ्यार्थियों ने इस परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें अदालत ने रिजल्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस (RJS) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. RJS रिजल्ट के टॉप-10 अभ्यर्थियों में 9 लड़कियां शामिल हैं. हनुमानगढ़ की रहने वाली राधिका बंसल ने आरजेएस परीक्षा में टॉप किया है तो ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) कैटेगरी के तनुराग सिंह चौहान ने 187.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान हासिल किया है. RJS भर्ती में 222 छात्रों ने परीक्षा पास की है.
राधिका बंसल ने अपने पहले ही बार में राजस्थान ज्यूडिशियल सेवा परीक्षा में टॉप किया है. राधिका ने बताया कि बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद ही उन्होंने फैसला किया था कि उन्हें जज बना है. राधिका हनुमानगढ़ से LLB करने के बाद राजस्थान ज्यूडिशियल से आगे तैयारी में लग गई थी.
'ऑनलाइन क्लासेज से की तैयारी'
राधिका ने कहा कि उन्होंने अपने गांव में रहकर ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से RJS परीक्षा की तैयारी की. वहीं, राजस्थान ज्यूडिशियल सेवा परीक्षा में हाईकोर्ट जज के PA के बेटे ने लक्ष्य सोनी ने 22वीं रैंक हासिल की है. लक्ष्य ने पढ़ाई करते हुए भी LLB में भी गोल्ड में मेडल हासिल किया था.
छात्रों ने SC में दायर की थी याचिका
हालांकि, राजस्थान ज्यूडिशियल सेवा की मुख्य परीक्षा 2024 को इस परीक्षा में शामिल 99 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है. इसे एकतीस अगस्त और एक सितंबर को राजस्थान हाईकोर्ट ने आयोजित कराई थी, जिसमें करीब 3500 छात्र शामिल हुए थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










