
राजस्थान: ...जब कचौरी के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, Video Viral
AajTak
सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लोको पायलट ट्रेन को फाटक के पास रोक देता है. इसी दौरान एक व्यक्ति लोको पायलट के पास पहुंचता है और उसे एक पैकेट पकड़ाता है. दरअसल, बताया जा रहा है कि उस पैकेट में कचौरियां थीं. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने मामले में शामिल 5 लोगों को सस्पेंड कर दिया है.
क्या आपने कभी यात्रा के दौरान आपको अपने पसंदीदा नाश्ते को खाने की इच्छा हुई है? जवाब होगा, हां... और इसके लिए हम कई बार कितनी ही मशक्कत भी कर लेते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लोको पायलट नाश्ते में कचौरी खाने के लिए सवारियों से भरी ट्रेन को रोक देता है. ये घटना राजस्थान के अलवर स्थित एक रेलवे फाटक का है. @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @GMNWRailway @DRMJaipur @drm_dli यह वीडियो एकwhatsappग्रुप के माध्यम से आज ओर अभी देखने को मिला है क्या यह रेलवे नियमानुसार सही है अगर गलत है तो एक्शन लीजिए और सम्बंधित सभी व्यक्तियों पर कार्यवाही करें@vishalmrcool @JAGMALSINGH_MON @vasudhoot pic.twitter.com/Tw5dtkozzn

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










