
राजस्थान चुनावः वसुंधरा राजे दरकिनार या दबदबा बरकरार? बीजेपी की दूसरी लिस्ट में क्या हैं संदेश
AajTak
राजस्थान में बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में सात विधायकों के टिकट काट दिए हैं. वसुंधरा राजे को उनकी सीट झालरापाटन से उम्मीदवार बनाया गया है. दूसरी लिस्ट आने के बाद से ही सूबे की सियासत में वसुंधरा राजे को लेकर चर्चा का नया दौर शुरू हो गया है. चर्चा ये कि वसुंधरा के लिए इस लिस्ट में क्या संदेश हैं?
राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है. मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सत्ताधारी कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के ऐलान का सिलसिला भी जारी है. बीजेपी ने राजस्थान चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है तो वहीं कांग्रेस ने भी 33 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.
बीजेपी ने इस सूची में सात विधायकों के टिकट काट दिए हैं. वसुंधरा राजे को उनकी सीट झालरापाटन से उम्मीदवार बनाया गया है. राजस्थान चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट आने के बाद से ही सूबे की सियासत में वसुंधरा राजे को लेकर चर्चा का नया दौर शुरू हो गया है. चर्चा ये कि वसुंधरा के लिए इस लिस्ट में क्या संदेश हैं?
पहली लिस्ट में 41 प्रत्याशियों की घोषणा
दरअसल, बीजेपी ने राजस्थान चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें वसुंधरा राजे के समर्थक कई दावेदार बेटिकट हो गए थे. बीजेपी ने भरतपुर नगर से दो बार की विधायक अनिता सिंह, विद्याधर नगर के विधायक और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत के रिश्तेदार नरपत सिंह राजवी, जयपुर की झोटवाड़ा सीट से विधायक राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काट दिया था.
राजस्थान में नहीं चला बीजेपी का MP वाला फॉर्मूला, दूसरी लिस्ट में दिखा वसुंधरा का दबदबा
नरपत की सीट से बीजेपी ने सांसद दीया कुमारी उम्मीदवार बनाया था. दीया कुमारी जयपुर राजघराने से आती हैं और वसुंधरा राजे से उनके संबंध ठीक नहीं माने जाते. पहली लिस्ट में दीया को टिकट, वसुंधरा का नाम नहीं होने और कई समर्थकों के टिकट कटने के बाद कहा तो यह तक जाने लगा कि पार्टी अब वसुंधरा राजे से आगे देख रही है. बीजेपी महारानी (वसुंधरा राजे) के विकल्प के रूप में महारानी (दीया कुमारी) को आगे करने का मन बना चुकी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









