
राजस्थान क्रिकेट काउंसिल को मिला कार्यकारी अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह के बेटे को मिली जिम्मेदारी
AajTak
पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में रहे राजस्थान क्रिकेट काउंसिल को कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है. अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने अध्यक्ष पद से स्तीफा दे दिया था, इसके बाद से यह पद खाली था.
राजस्थान (Rajasthan) के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर के बेटे धनंजय सिंह को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, आरसीए के अध्यक्ष हुआ करते थे. वैभव सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी हो रही थी, इसी बीच उन्होंने 7 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि अभी वैभव गहलोत का करीब डेढ़ साल का कार्यकाल बचा हुआ था.
स्पोर्ट्स काउंसिल ने RCA दफ्तर को किया था सील पिछले दिनों फरवरी में स्पोर्ट्स काउंसिल ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर और स्टेडियम को सील कर दिया था. इस एक्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि खेल परिषद की तरफ से राजस्थान क्रिकेट संघ पर की गई कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित लगती है. अगर MoU खत्म होना ही वजह थी, तब भी अचानक हुई तालाबंदी की बजाय उचित कानूनी तरीके से कार्रवाई की जा सकती थी.
यह भी पढ़ें: वैभव गहलोत का राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, BJP पर द्वेष भावना से कार्रवाई करने का आरोप
बता दें कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और खेल परिषद के बीच हुआ एमओयू 22 फरवरी को खत्म हो गया था और उसी दिन स्पोर्ट्स काउंसिल ने आरसीए को सवाई मानसिंह स्टेडियम से बेदखल करते हुए स्टेडियम कैंपस में स्थित RCA की ऑफिस को सील कर दिया था. इसके बाद राज्य के 33 जिला क्रिकेट संघों ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद ही वैभव गहलोत ने अपने पद से स्तीफा दे दिया था.
यह भी पढ़ें: ED के निशाने पर अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, कई ठिकानों पर छापा
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने में अभी कुछ वक्त बचा हुआ है और ऐसे वक्त में आरसीए सुर्खियों में है. आगामी आईपीएल के कई खेल जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाले हैं. हालांकि ये विवाद सामने के बाद अबतक ये पता नहीं चल पाया है कि जो खेल पहले जयपुर में होने वाले थे, उन पर खतरा है या नहीं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









