राजस्थान के मंत्री पर युवक ने लगाया पैसे लेने का आरोप, कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा
AajTak
युवक राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. उसने गहलोत सरकार के मंत्री पर आरोप लगा अपने पैसे वापस देने को लेकर धरना दिया. उसका आरोप है कि उसका कोई काम करने के बदले में उससे पैसे लिए गए थे. वहीं मंत्री ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस में शिकायत देने को कहा है.
जयपुर में कांग्रेस के पार्टी कार्यालय के बाहर उस समय हलचल पैदा हो गई जब एक शख्स जमीन पर बैठकर धरना देने लगा. इस दौरान उसके हाथ में एक तख्ती भी थी, जिस पर लिखा था- 'मंत्री महेश जोशी मेरे पैसे वापस दो'. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा युवक राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. उसने गहलोत सरकार के मंत्री पर आरोप लगा अपने पैसे वापस देने को लेकर धरना दिया. उसका आरोप है कि उसका कोई काम करने के बदले में उससे पैसे लिए गए थे. वहीं मंत्री ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस में शिकायत देने को कहा है. इसके बाद युवक वहां से चला गया.
कांग्रेस नेत स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि मंत्री महेश जोशी इस आदमी को नहीं जानते. हो सकता है कि मंत्री के नाम पर किसी ने इस व्यक्ति से पैसे लिए हो. मंत्री को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने इस व्यक्ति को बताया कि उन्हें मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










