
राजस्थानः विचित्र जीव देख मचा हड़कंप, कोरोना काल में खूब उछला है इसका नाम
AajTak
धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना इलाके के गांव नगला दरवेशी की कॉलोनी में पैंगोलिन देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी. कड़ी मशक्कत के बाद पैंगोलिन का रेस्क्यू किया गया.
राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना इलाके के गांव नगला दरवेशी की कॉलोनी में पैंगोलिन देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी. कड़ी मशक्कत के बाद पैंगोलिन का रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित नर्सरी कैंपस में छोड़ दिया. पैंगोलिन फोलिडोटा गण का एक स्तनधारी प्राणी है. इसके शरीर पर केराटिन के बने शल्क (स्केल) नुमा संरचना होती है, जिससे यह अन्य प्राणियों से अपनी रक्षा करता है. पैंगोलिन ऐसे शल्कों वाला अकेला ज्ञात स्तनधारी है. यह अफ्रीका और एशिया में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है. पैंगोलिन अफ्रीका, भारत, श्रीलंका, चीन और नेपाल जैसे देशों में पाया जाता है. भारत में भी यह प्रजाति मौजूद है लेकिन राजस्थान के इलाके में यह न के बराबर है. इसके बावजूद भी इस प्रजाति का यहां मिलना यह बताता है कि इस इलाके में इसकी प्रजाति कहीं न कहीं जरूर मौजूद है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










