
राजस्थानः 'भाजपा ने धर्म के नाम पर जीता चुनाव, सिर्फ राहुल ले सकते हैं मोदी से टक्कर', CM अशोक गहलोत बोले
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भाजपा की जीत पर निशाना साधा है. इसके साथ ही कहा कि सिर्फ राहुल गांधी ही हैं जो पीएम मोदी से टक्कर ले सकते हैं. गहलोत ने कहा कि भाजपा ने धर्म के नाम पर चुनाव जीता है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने यूपी में बीजेपी गठबंधन को भारी बहुमत से मिली जीत पर कहा कि मैं इसे जीत नहीं मानता. ये लोग धर्म के नाम पर चुनाव जीते हैं. मैं इस जीत को नहीं मानता हूं. साथ ही कहा कि देश में सिर्फ एक आदमी है, जो पीएम मोदी से लड़ रहे हैं, वो हैं राहुल गांधी.
इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि घबराने की बात नहीं है. चुनाव जीतना एक अलग बात है. ये उतार-चढ़ाव हमने पहले भी देखें है. हम इस बात पर अडिग हैं कि जनता ही हमारा मुद्दा है.आज देश चिंतित है, साथ ही देश की जनता चाहती है कि कांग्रेस को और ज्यादा मजबूत होना चाहिए ताकि इन फासिस्ट ताकतों से लड़ा जा सके.
प्रियंका गांधी का काम भविष्य में दिखेगा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं भाजपा की जीत को जीत नहीं मानता हूं. ये पार्टी जो कुछ टारगेट करती है उसमें कोई दम नहीं है. साथ ही कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने जो किया है, उसका असर उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में जरूर दिखेगा. अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से लड़ने का दम सिर्फ राहुल गांधी में है. वही एक इकलौता आदमी हैं. जो मोदी जी से लड़ रहे हैं.
एजेंसी भी दबाव में काम कर रही हैं
गहलोत ने कहा कि हकीकत ये है कि सभी एजेंसी अब दबाव में काम करती हैं. इनका काम आग लगाने का है, न कि आग बुझाने का. बता दें कि इससे पहले सीएम गहलोत ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा कि पूरे मीडिया ने चुनाव को जिस तरह से फोकस किया उससे लोगों का माइंड बदला और बीजेपी जीती.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









