
राजसमंद: एकाएक सैलाब में फंसी स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी, Video
AajTak
उदयपुर में कुंभलगढ़ के पास भारी बारिश के कारण एक तालाब टूट गया. तालाब टूटने से अचानक सड़क पर सैलाब आ गया. इस सैलाब में स्कूल से आ रहे बच्चे फंस गए. एक कार भी पानी की तेज धार में फंसी रह गई. पानी का बहाव इतना तेज था कि सब कुछ अपने साथ बहा ले जा रहा था. आठ बच्चे इस सैलाब के बीच पेड़ के सहारे पर अटके हुए थे.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











