
राजपाल यादव को हुई जेल, मदद को आगे आए सितारे, जल्द मिल जाएगी रिहाई?
AajTak
राजपाल यादव पर लंबे समय से कर्ज और चेक बाउंस का केस चल रहा था. अदालत के आदेश के बाद एक्टर ने हाल ही में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया. यह मामला करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है, जिसने एक्टर की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया.
बॉलीवुड के जाने माने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. अपने कॉमिक अवतार से दर्शकों को खुश करने वाले राजपाल खुद कानूनी और आर्थिक संकट में फंसे हुए हैं. चेक बाउंस और करोड़ों के कर्ज से जुड़े मामले में राजपाल यादव को सरेंडर करना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनके पास हर्जाना भरने के लिए पैसे नहीं हैं. उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से उनके समर्थन में लगातार आवाजें उठ रही हैं.
राजपाल यादव पर लंबे समय से कर्ज और चेक बाउंस का केस चल रहा था. अदालत के आदेश के बाद एक्टर ने हाल ही में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया. यह मामला करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है, जिसने एक्टर की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया. असल में राजपाल ने 5 करोड़ रुपये कर्ज लिया था, जो वक्त के साथ ब्याज लगाकर 9 करोड़ रुपये हो गया है. सरेंडर से पहले राजपाल यादव भावुक नजर आए. उन्होंने खुद को अकेला महसूस करने की बात कही थी.
राजपाल यादव की मदद को आगे आया बॉलीवुड
राजपाल यादव की मुश्किलें सामने आते ही इंडस्ट्री के कई बड़े नाम उनके समर्थन में आगे आए हैं. सबसे पहले जनशक्ति जनता दल पार्टी के मुखिया तेज प्रताप यादव ने उनकी मदद का ऐलान किया था. तेज प्रताप ने 11 लाख रुपये राजपाल को देने की बात कही थी. इसके बाद इंडस्ट्री के सितारे भी आगे आए. एक्टर सोनू सूद ने मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि यह किसी तरह की दया नहीं है, बल्कि सम्मान के साथ दी जाने वाली मदद है. इसके बाद टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी भी सामने ये. उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए भावुक अपील की और फिल्म इंडस्ट्री से एकजुट होने का आग्रह किया.
अब इस लिस्ट में कमाल आर खान यानी केआरके और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह का नाम भी जुड़ गया है. केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया कि वह राजपाल यादव को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बॉलीवुड के अन्य सितारों से भी आगे आने की अपील की. केआरके ने कहा कि अगर सभी मिलकर सहयोग करें, तो राजपाल यादव को जल्द राहत मिल सकती है. उन्होंने अपने मैसेज में ये भी कहा कि अगर एक्टर अपनी देनदारी का एक बड़ा हिस्सा चुका देते हैं, तो उन्हें जेल से बाहर आने में मदद मिल सकती है.
वहीं इंद्रजीत सिंह ने राजपाल यादव को महान कलाकार और सच्चा इंसान बताते हुए एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 'ऐसे कठिन और दुखद समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम मानवता के नाते उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हों.' साथ ही म्यूजिक प्रोड्यूसर ने भारतवासियों से भी विनम्र अपील की कि इस दुख की घड़ी में आगे आकर राजपाल और उनके परिवार को सहारा दें.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












