
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
ABP News
राजपाल यादव ने हाल ही में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. राजपाल यादव मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उन्हें चेक बाउंस मामले में जेल में सरेंडर करना पड़ा.
एक्टर राजपाल यादव ने अपनी शानदार कॉमेडी से फैंस को खूब हंसाया है. उनके एक-एक कैरेक्टर ने अपनी कहानी लिखी है. इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया. लेकिन अब एक्टर मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. लेकिन वो बिल्कुल अकेले हैं. एक वक्त था जब राजपाल यादव के घर स्ट्रगलिंग एक्टर्स का अड्डा लगता था.
राजपाल यादव के घर पर खाते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे एक्टर्स उनके घर रोज खाते पीते थे. ये बात कई एक्टर्स ने खुद ही कबूली है कि राजपाल का दिल बहुत बड़ा था. शाम में सभी एक्टर्स का उनके घर जुटाव होता था. सभी खाते पीते थे. कुछ ने तो ये भी कहा है कि उनका घर लंगर लगने जैसा होता था. द लल्लनटॉप में नवाजुद्दीन ने बताया था, 'राजपाल यादव बहुत कमाल शख्स हैं. जब राजपाल यादव का मुंबई में काम चल रहा था. तो बहुत लोग उनके घर खाते थे. उन्होंने कभी इंकार नहीं किया. उफ्फ नहीं की. राजपाल यादव के घर पर हम स्ट्रगलिंग एक्टर्स का लंगर होता था. वो बहुत मजाक करते थे.'
आज राजपाल यादव जेल में हैं लेकिन बॉलीवुड में उनके दोस्त उनकी सुध नहीं ले रहे हैं.













