
' राजनीति में सब संभव है...', CM योगी से मुलाकात और बीजेपी से गठबंधन पर बोले राजभर
AajTak
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात और बीजेपी के साथ गठबंधन की चर्चाओं पर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि मेरे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी ख्वाइश है कि हमारी दिल्ली में मौजूदगी हो.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी से गठबंधन को लेकर कहा कि राजनीति में सब संभव है. सभी के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं. कोई रोक नहीं हैं. मेरी कोई बड़ी डिमांड नहीं है. सारी बात हमारी नहीं मानी जा सकती, हम उनकी सारी बात नहीं मान सकते. कुछ बात उनकी भी मानी जाएगी, कुछ हमारी भी मानी जाएगी, तो कमोबेश बात बन सकती है.
राजभर शुक्रवार को अपने परिचित बीजेपी नेता से मिले भदोही पहुंचे थे. यहां पर उनसे बीजेपी से गठबंधन पर सवाल पूछा कहा गया था, जिस पर उन्होंने कहा था कि हम उस स्थिति में यूपी में नहीं है तो दिल्ली में क्या बात करें. हमें दिल्ली में सरकार नहीं बनानी है लेकिन हमारी ख्वाइश है कि दिल्ली में हमारी उपस्थिति हो जाए.
देवगौड़ा, नायडू, मांझी, पासवान, राजभर में BJP को क्यों दिख रही उम्मीद?
इसके अलावा वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की चर्चाओं पर राजभर ने कहा कि हमारी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई. सर्किट हाउस में मेरा और उनका पहुंचना इत्तेफाक था. सूत्रों के हवाले से खबर चल रही है तो हम क्या करें? हमारी मुलाकात नहीं हुई और हमने उनसे मिलने की कोशिश भी नहीं की.
योगी गुरुवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे. इस दौरान वह वाराणसी दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी के भाई के रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए थे. इससे पहले सीएम योगी सर्किट हाऊस गए थे. बताया गया कि यहीं पर उनकी ओम प्रकाश राजभर के साथ करीब 25 मिनट तक बातचीत चली थी.
ओपी राजभर के बयान से ऐसा लग रहा है कि गठबंधन में उनके लिए सीटों की संख्या मायने नहीं रखती, बस वह सरकार में शामिल रहकर पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं. 2017 में राजभर ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था, हालांकि बाद में गठबंधन टूटा गया. इसके बाद राजभर सपा के साथ चले गए थे. हालांकि वहां से भी उन्होंने नाता टोड़ लिया था. लोकसभा चुनाव सामने आते ही एक बार फिर ओम प्रकाश राजभर और बीजेपी नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








