
राजनीति में सनी देओल की होगी ये आखिरी पारी? देखें क्या मिला जवाब
AajTak
क्या सियासत में अब सनी देओल की पारी खत्म हो रही है. सनी देओल ने आजतक से बातचीत में कहा है कि राजनीति में मन नहीं लगता. आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा. सनी देओल अभी पंजाब के गुरुदासपुर से सांसद हैं. जहां उनकी गैर मौजूदगी को लेकर कई बार जनता विरोध करती आई है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











