
'राजनीति करने आए हो, पैसे नहीं पानी दो..' अपनों को खोने पर रामदास आठवले पर भड़क उठे परिजन
AajTak
महाराष्ट्र के डोंबिवली के पास संदप गांव में एक खदान में भरे पानी में डूबने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी. आज पीड़ित परिवार से मिलने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले उनके घर पहुंचे. मंत्री ने जब पीड़ितों के लिए 50 हजार रुपए की घोषणा की तो वे भड़क गए.
महाराष्ट्र में डोंबिवली (Dombivli Maharashtra) के पास संदप गांव में एक खदान में कपड़े धोने गए एक ही परिवार के पांच सदस्यों की डूबने से मौत हो गई थी. इस गांव में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे थे. खदान में डूबकर हुई मौतों की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पीड़ितों से मिलने उनके घर पहुंचे. मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए पीड़ित परिवार की 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की. इसके बाद परिजन नाराज हो गए. उन्होंने आक्रोशित होकर अठावले से कहा कि हमें पैसे नहीं चाहिए, पानी दो.
उन्होंने आठवले से पूछा कि क्या आप यहां राजनीति करने आए हो. पानी की परेशानी के चलते हमारे घर के सदस्यों की मौत हुई है. क्या उन्हें वापस ला सकते हो? विधायक आ रहे हैं, सांसद आ रहे हैं, उसके बाद आप आए हो. मदद मत करो, पानी दो. केंद्रीय मंत्री आठवले ने तुरंत कहा कि मैं यहां इस गांव में पानी की समस्या का समाधान करने आया हूं, राजनीति करने नहीं. कलेक्टर के साथ-साथ मनपा प्रशासन को भी खदान को भरने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने गांव में पानी की समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने के भी निर्देश दिए.
...तो इस वजह से शिवसेना में शामिल हो सकते हैं संभाजी राजे!
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि अगर शिवसेना संभाजी राजे को राज्यसभा भेज रही है तो उनके शिवसेना में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आज डोंबिवली में संदप गांव में एक खदान में डूबे पांच लोगों के परिवार से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने गायकवाड़ परिवार को सांत्वना दी.
MP में बोलीं साध्वी ऋतम्भरा, अजान या प्रार्थना के लिए लाउडस्पीकर की क्या जरूरत?
उसके बाद पत्रकारों ने उनसे संभाजी राजे के शिवसेना में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछा तो आठवले ने कहा कि संभाजी राजे को शिवसेना में शामिल नहीं होना चाहिए, उन्हें छह साल के लिए भाजपा ने राज्यसभा दी थी. उन्होंने बीजेपी में रहने की सलाह दी. आठवले ने कहा कि उन्हें यह तय करने का अधिकार है कि वह किस पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन अगर शिवसेना उन्हें राज्यसभा दे रही है तो उनके शिवसेना में जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







