
राजनीतिक दल से जुड़ा है गुड्डू मुस्लिम, सऊदी में बैठे रिश्तेदार कर रहे मदद: सूत्र
AajTak
Umesh Pal Murder Case का आरोपी गुड्डू मुस्लिम पुलिस की पकड़ से बाहर है. उसको लेकर नए खुलासे हुए हैं. उसके मददगार की तस्वीर भी सामने आई है. पता चला है कि मददगार को गुड्डू ने बम बनाना भी सिखाया था. शाइस्ता, गुड्डू की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों का कहना है पुलिस की जांच सामने आया है कि में गुड्डू मुस्लिम एक बड़े राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या गुड्डू मुस्लिम की फरारी में कोई राजनीतिक शख्स उसकी मदद कर रहा है. पुलिस को ये भी पता चला है कि गुड्डू मुस्लिम के तीन खास रिश्तेदार सऊदी अरब में भी रहते है. इनमें गुड्डू का भाई मोहम्मद असलम, भांजी साहिबा और भांजा ताबिश शामिल है.
सूत्रों के मुताबिक फरारी के दौरान जब गुड्डू की लोकेशन ओडिशा की थी जब पुलिस को पता चला था कि गुड्डू के पैसे खत्म हो चुके हैं और वह पैसों के जुगाड़ में लगा है. सऊदी अरब में रहने वाले रिश्तेदार अपने लिंक (जानने वालों) के जरिए गुड्डू के लिए पैसों की व्यवस्था करने में लगे हैं. गुड्डू की तलाश में पुलिस की 5 टीमें लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन गुड्डू पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है.
गुड्डू के इन मददगारों की भी पुलिस को तलाश
वहीं, गुड्डू के दो मददगार आशिफ उर्फ मल्ली और मुकेश की तलाश में यूपी STF लगी हुई है. बताया गया है कि मल्ली बहुत ही खतरनाक बदमाश है और गुड्डू के सबसे ज्यादा करीब है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि मल्ली ही गुड्डू की फरारी में मदद कर रहा है. गुड्डू के फरार होने के बाद से मल्ली भी प्रयागराज से गायब है.
मल्ली के अलावा पुलिस को मुकेश श्रीवास्तव की भी तलाश है. जांच में सामने आया है कि मुकेश श्रीवास्तव भी आर्थिक तौर पर गुड्डू की मदद कर रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक प्रयागराज के धूमनगंज का रहने वाला आसिफ उर्फ मल्ली माफिया अतीक अहमद के साथ लंबे समय से जुड़ा है और उसके हर अपराध में भागीदार रहा है.
मल्ली के बरामद हुए थे दो बम

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









