
राजनाथ सिंह के बीजिंग दौरे का असर! डिलिमिटेशन पर चर्चा को तैयार हुआ चीन, कहा- भारत के साथ सीमा विवाद जटिल
AajTak
चीन भारत के साथ सीमा विवाद को सुलझाने पर सहमति जताई है. चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि सकारात्मक बात ये है कि दोनों देशों ने सीमा विवाद और शांति स्थापित करने के लिए पहले ही विभिन्न स्तर पर संचार स्थापित किया हुआ है.
चीन ने सोमवार को कहा है कि भारत के साथ चीन का सीमा विवाद जटिल है इसके समाधान में समय लगेगा. हालांकि, वो परिसीमन (डिलिमिटेशन) पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं. ताकि सीमा क्षेत्र में शांति बना रहे.
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग की ओर से ये बयान तब आया है जब 26 जून को भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षामंत्री डोंग जून के बीच क़िंगदाओ में हुए SCO डिफेंस मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक हुई.
इस द्विपक्षीय बैठक के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर तनाव कम करने के लिए सीमा के स्पष्ट सीमांकन के लिए एक “संरचित रोडमैप” का प्रस्ताव दिया था. उन्होंने सीमा पर तनाव कम करने के लिए कदम उठाने और सीमांकन के लिए मौजूदा तंत्र को सक्रिय करने का आह्वान किया था.
बीजिंग में जब मीडिया ने चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर टिप्पणी करने को कहा तो माओ ने कहा कि दोनों देशों ने पहले ही विशेष प्रतिनिधि (एसआर) तंत्र स्थापित कर लिया है.
यह भी पढ़ें: चीन-पाकिस्तान की नई चालाकी... सार्क को रिप्लेस करने के लिए दक्षिण एशिया में नया गुट बनाने की कोशिश में ड्रैगन!
मीडिया ने माओ निंग से पूछा कि दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि (एसआर) की 23 बैठक हो चुकी है, फिर सीमा विवाद सुलझाने में इतना समय क्यों लग रहा है? जवाब में माओ ने कहा, 'सीमा का सवाल जटिल है और इसे सुलझाने में समय लगता है'.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










