
राजघाट और ITO आज भी पानी-पानी, डेंजर जोन में दिल्ली, बारिश का येलो अलर्ट जारी
AajTak
बाढ़ से दिल्ली पानी-पानी हो गई है. सुप्रीम कोर्ट कैंपस तक पानी पहुंच गया है. शनिवार को राजघाट और किसान घाट इलो में जल स्तर कम हुआ है, हालांकि, अभी भी जलजमाव बना हुआ है. एनडीआरएफ ने 25 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्य किया है. राजधानी में एनडीआरएफ की 16 टीमें तैनात हैं. ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी चालू कर दिया गया है. इससे पीने के पानी की किल्लत कम होगी.
दिल्ली वाले पर संकट टला नहीं है. पिछले चार दिन से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात हैं. यमुना उफान पर है और पूरी दिल्ली को गिरफ्त में लेने की तरफ कदम बढ़ा रही है. आईटीओ और राजघाट पानी में डूब गया है. पूरे इलाके को जलमग्न देखा जा रहा है. सड़कों पर पानी का कब्जा है. सुप्रीम कोर्ट के करीब तक यमुना का पानी पहुंच गया है. एक दिन पहले शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबने से तीन लड़कों की जान चली गई है.
हालांकि, दो दिन से दिल्ली में बारिश नहीं होने से राहत मिली है. लेकिन, मौसम विभाग ने आज यानी 15 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. नोएडा और गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट है.
दिल्ली में इसलिए हो गया जलभराव
उफनती यमुना ने शुक्रवार को शांत होने के संकेत दिए, लेकिन इंद्रप्रस्थ इलाके में यमुना नदी का तटबंध टूट जाने से आईटीओ जैसे दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलजमाव हो गया और बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट कैंपस के करीब पहुंच गया. इलाके में एक नाले के बैकफ्लो के कारण राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मारक में भी पानी घुस गया. यमुना की बाढ़ दिल्ली के लिए मुश्किल बनती जा रही है. हालांकि सेना की मदद से शुक्रवार रात यह तटबंध ठीक कर दिया गया है.
IMD Rainfall Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, हिमाचल और उत्तराखंड में भी येलो अलर्ट
आईटीओ पर कम नहीं हुआ पानी

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










