
राजघराने की शाही शान... सिंधिया ने खुद ड्राइव की अपनी रॉयल विंटेज 'फोर्ड थंडरबर्ड', ग्वालियर की सड़कों पर देखने वालों का लगा तांता
AajTak
केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर की पूर्व रियासत के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग और शाही अंदाज ग्वालियर की सड़कों पर देखने को मिला. अपने ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे के दौरान सिंधिया ने अपनी रॉयल विंटेज कार को खुद ड्राइव किया.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज देखने को मिला, जब वह अपनी रॉयल विंटेज कार को सड़क पर खुद ड्राइव करते हुए नजर आए. यह कार बहुत ही एंटीक है और देश के चुनिंदा राजघरानों में से सिंधिया राजघराने के पास यह आज भी सुरक्षित है.
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार तक ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर हैं. सिंधिया रियासत कालीन परंपराओं को हर वर्ष राजशाही पोशाक में निभाते हैं. इसी के साथ वह कभी-कभी अपनी गाड़ी भी खुद ड्राइव करते हैं. लेकिन शुक्रवार की रात वह अचानक अपने जयविलास पैलेस से निकले. इस दौरान जिसकी भी नजर उनकी ओर गई, सभी बेहद रोमांचित हो गए.
इसी वजह थी कि सिंधिया अपनी रॉयल विंटेज 'थंडरबर्ड' कार को खुद ड्राइव कर रहे थे. लोगों ने इसे अपने मोबाइल में कैद किया. सिंधिया ग्वालियर किला स्थित सिंधिया बॉयज स्कूल रॉयल विंटेज 'थंडरबर्ड' कार से पहुंचे. देखें Video:-
बता दें कि फोर्ड थंडरबर्ड एक डैशिंग लुक वाली कार है. यह अपनी पहली पीढ़ी की सबसे प्रसिद्ध विंटेज थंडरबर्ड में से एक है, जो अपनी दो सीटों वाली कॉन्फ़िगरेशन और स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए आज भी जानी जाती है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









