
राजकोट: पुलिस स्टेशन के भीतर नाबालिग के साथ थर्ड डिग्री, तड़पता रहा शख्स, हंसता रहा पुलिसकर्मी
AajTak
गुजरात के राजकोट के गांधीग्राम पुलिस स्टेशन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सफाईकर्मी शैलेश थाने में नाबालिग आरोपी के बाल नोचता दिख रहा है. डीसीपी ने आरोपी व मौजूद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. विधायक डॉ. दर्शिता शाह ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है.
गुजरात के राजकोट से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर के गांधीग्राम पुलिस स्टेशन के अंदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स थाने के भीतर ही नाबालिग आरोपी के बालों को खींच-खींचकर उखाड़ रहा है. दर्द से कराहता नाबालिग बार-बार मिन्नत करता दिख रहा है कि उसके बाल कैंची से काट दिए जाएं लेकिन नोचे न जाएं. हैरानी की बात यह है कि शख्स हंसते हुए क्रूरता करता रहा और पुलिसकर्मी अपने रोजमर्रा के काम में मशगूल दिखे, मानो कुछ हुआ ही न हो.
क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, यह घटना 31 अगस्त की है. उस दिन चाकू से हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गांधीग्राम थाने लाया गया था, जिनमें से एक आरोपी नाबालिग था. इसी नाबालिग के साथ थर्ड डिग्री जैसी बर्बरता की गई. जांच में सामने आया है कि यह क्रूरता करने वाले शख्स का नाम शैलेश है, जो थाने में सफाई का काम करता है और पुलिसकर्मियों का खास माना जाता है. मामले पर ज़ोन-2 के डीसीपी राकेश देसाई ने आजतक से बातचीत में बताया कि वीडियो में दिख रहे आरोपी शैलेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी एसीपी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय विधायक डॉ. दर्शिता शाह भी हरकत में आईं और पुलिस कमिश्नर को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा आरोपी के साथ कानूनी तरीके से पेश आना चाहिए. पुलिस स्टेशन के अंदर इस तरह का अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त योग्य नहीं है. इस घटना में शामिल व्यक्ति और मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









