
राजकोट के कमिश्नर सहित छह IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, गुजरात HC की फटकार के बाद एक्शन
AajTak
गुजरात सरकार ने छह अधिकारियों को निलंबित करने के बाद छह हाई-प्रोफाइल अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इनमें राजकोट शहर के पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं. गुजरात हाई कोर्ट ने अग्निकांड को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई थी, जिसके बाद सरकार की तरफ से एक्शन लिया गया है.
गुजरात सरकार ने पिछले हफ्ते शहर के एक गेमिंग जोन में लगी घातक आग के सिलसिले में राजकोट पुलिस कमिश्नर सहित छह आईपीएस अधिकारियों का सोमवार को ट्रांसफर कर दिया है. राजकोट के कमिश्नर के तौर पर राजू भार्गव की जगह आईपीएस अधिकारी ब्रिजेश कुमार झा को नियुक्त किया गया है.
एक आदेश में कहा गया है कि राजकोट शहर की एडिशनल पुलिस कमिश्नर विधि चौधरी और राजकोट के डीसीपी-जोन-2, सुधीरकुमार जे देसाई का भी तबादला किया गया है. इनके अलावा गुजरात सरकार ने राजकोट म्यूनिसिपल कमिश्नर आनंद पटेल का भी तबादला कर दिया है और उनकी जगह डीपी देसाई को नियुक्त किया गया है. डीपी देसाई फिलहाल अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) के सीईओ हैं.
यह भी पढ़ें: हादसा होने पर राजकोट के गेमिंग जोन कंपनी ने अपने बचाव की कर रखी थी पूरी तैयारी, जानें कैसे
हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार
हाई-प्रोफाइल ट्रांसफर का ऐलान तब किया गया है जब गुजरात हाई कोर्ट ने राजकोट नगर निगम और राज्य सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने इसके आसपास बनने वाली इतनी बड़ी संरचना (गेमिंग जोन) के प्रति आंखें मूंद ली हैं.
कोर्ट ने यह भी कहा कि 2021 में टीआरपी गेम जोन की स्थापना से लेकर 25 मई की घटना तक राजकोट के सभी नगर निगम कमिश्नर को इस आग की घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. हाई कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि उसे राज्य मशीनरी पर भरोसा नहीं है "जो निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद ही कार्रवाई के मोड में आती है."

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







