
'मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना...', AAP के एक्शन पर राघव चड्ढा का रिएक्शन
AajTak
आम आदमी पार्टी के एक्शन के बाद राघव चड्ढा बोले,
आम आदमी पार्टी (AAP) के द्वारा किए गए हालिया फेरबदल के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो के एक इमोशनल मैसेज शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
राघव चड्ढा ने अपने पोस्ट में लिखा, “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना. मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं.” पिछले कुछ समय से चड्ढा की चुप्पी और पार्टी के बड़े फैसलों से दूरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही थीं.
राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए कहा, "मुझे जब-जब संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं. क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया?"
'जनता के मुद्दे पर बात करता हूं...'
राघव चड्ढा ने कहा, "ये सवाल मैं इसलिए कर रहा हूं कि आम आदमी पार्टी ने पार्लियामेंट को यह कहा है कि संसद में राघव चड्ढा को संसद बोलने का मौका न दिया जाए. भला कोई मेरे बोलने पर रोक क्यों लगाना चाहेगा. मैं तो जब बात करता हूं, जनता के मुद्दे पर बात करता हूं, आम आदमी की बात करता हूं."
'मेरी खामोशी को मेरी...'

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है. ऐसे में सवाल है कि क्या राघव चड्ढा पॉलिटिकल ब्रांडिंग के चक्कर में नपे? देखें पंजाब आजतक.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी में बदलाव करते हुए दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है, अगर कंपनियां दवाओं की कीमत कम नहीं करतीं और उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट नहीं करतीं. दूसरा, स्टील और एल्युमिनियम जैसे मेटल उत्पादों के टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है. कई उत्पादों पर टैक्स घटाया गया है और टैक्स वसूलने का तरीका भी बदला गया है.

मिडिल ईस्ट में जंग के साइड इफेक्ट देश में दिख रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केरोसिन बांटने का फैसला लिया है. अब सरकारी राशन की दुकानों पर एक राशन कार्ड यानी एक परिवार को 3 लीटर केरोसिन मिलेगा. जिससे अगर सिलेंडर ना मिलें तो जरूरतमंद परिवारों के घर में चूल्हे जलते रहें. देखें मुंबई मेट्रो.










