
समंदर में बढ़ी इंडिया की ताकत, दुश्मन का दिल दहलाने उतरेंगे INS अरिदमन और INS तारागिरी
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय नौसेना के दो पावरफुल हथियार देने जा रहे हैं. पहला है स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी INS अरिदमन और एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी. इस दोनों से देश की नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी. दुश्मन देश भारतीय समुद्री क्षेत्र की तरफ नजर भी नहीं उठा पाएंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर INS अरिदमन नामक भारत के तीसरे स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी के लॉन्च का संकेत दे दिया. उन्होंने लिखा कि यह कोई शब्द नहीं, यह ताकत है, ‘अरिदमन’. यह पनडुब्बी भारत की समुद्री न्यूक्लियर सुरक्षा को और मजबूत करेगी. इसके अलावा वो विशाखापट्टनम में एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को भी नौसेना को सौपेंगे.
INS अरिदमन में लंबी दूरी की मिसाइलें लगाई गई हैं जो दुश्मन को ज्यादा दूर से निशाना बना सकेंगी. अब यह पनडुब्बी अंतिम समुद्री परीक्षण पूरा कर चुकी है. जल्द ही स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड में शामिल हो जाएगी. इससे पहले INS अरिहंत 2016 में और INS अरिघात अगस्त 2024 में सेवा में शामिल हो चुकी हैं.
शब्द नहीं शक्ति है, ‘अरिदमन’!
राजनाथ सिंह का पोस्ट और विशाखापट्टनम दौरा
राजनाथ सिंह इन दिनों विशाखापट्टनम में हैं जहां भारत की सभी न्यूक्लियर पनडुब्बियों को बनाया जाता है. आज वे यहां स्वदेशी बनी एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट तारागिरी को कमीशन करेंगे. इसी दौरान उन्होंने अरिदमन के बारे में पोस्ट किया. नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने दिसंबर 2025 में ही कहा था कि अप्रैल-मई के बीच यह पनडुब्बी सेवा में आ जाएगी. अब अंतिम परीक्षण पूरे हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: तेजस फाइटर जेट अगले बुधवार से फिर उड़ान भरने को तैयार, दो महीने से ग्राउंडेड था बेड़ा

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है. ऐसे में सवाल है कि क्या राघव चड्ढा पॉलिटिकल ब्रांडिंग के चक्कर में नपे? देखें पंजाब आजतक.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी में बदलाव करते हुए दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है, अगर कंपनियां दवाओं की कीमत कम नहीं करतीं और उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट नहीं करतीं. दूसरा, स्टील और एल्युमिनियम जैसे मेटल उत्पादों के टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है. कई उत्पादों पर टैक्स घटाया गया है और टैक्स वसूलने का तरीका भी बदला गया है.

मिडिल ईस्ट में जंग के साइड इफेक्ट देश में दिख रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केरोसिन बांटने का फैसला लिया है. अब सरकारी राशन की दुकानों पर एक राशन कार्ड यानी एक परिवार को 3 लीटर केरोसिन मिलेगा. जिससे अगर सिलेंडर ना मिलें तो जरूरतमंद परिवारों के घर में चूल्हे जलते रहें. देखें मुंबई मेट्रो.










