
गुजरात: गैस किल्लत के चलते बंद हुए कई रेस्टोरेंट, नहीं मिला काम तो नेपाली शेफ ने दी जान
AajTak
राजकोट में एक नेपाली शेफ ने सुसाइड कर लिया. बताया जाता है कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था. कई दिनों से काम नहीं मिलने पर उसने ट्रक के नीचे कूदकर जान दे दी.
गुजरात में राजकोट के मोरबी हाईवे पर स्थित हडाला गांव के पास 1 अप्रैल की दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां वडोदरा से 5 दिन पहले रोजगार की तलाश में राजकोट आए 39 वर्षीय नेपाली शेफ ने आर्थिक तंगी और काम न मिलने से उत्पन्न मानसिक तनाव के चलते ट्रक के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. फिलहाल कुवाडवा पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल राजकोट के पास हडाला गांव स्थित विराट होटल में ठहरे जगदीश रामदूतप्रसाद जोशी (उम्र 39) कल दोपहर करीब 12:30 बजे पैदल जा रहे थे. तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक के नीचे कूदकर उन्होंने आत्महत्या कर ली. इस भयावह हादसे में जगदीश के दोनों पैर कट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: नौकरी, डिप्रेशन और सीक्रेट मैरिज... बेंगलुरु में टेकी कपल के सुसाइड केस में दर्दनाक खुलासा, भावुक कर देगी कहानी
मृतक जगदीश के मित्र प्रकाश से आजतक संवाददाता ने फोन पर बातचीत की. जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. प्रकाश ने बताया कि वे दोनों साथ में वडोदरा से राजकोट काम की तलाश में आए थे. मृतक जगदीश एक शेफ था, जो वडोदरा में विभिन्न कैटरिंग सर्विस में काम करता था. लेकिन शादी के सीजन खत्म होने के बाद उसे काम मिलना बंद हो गया था. जिसके चलते वह काम की तलाश में राजकोट आया था.
गैस की किल्लत से आई मंदी बनी मौत की वजह
राजकोट में भी उसने पांच दिनों तक अलग-अलग रेस्टोरेंट में काम के लिए प्रयास किया, लेकिन गैस की कमी के कारण कई रेस्टोरेंट बंद थे और कुछ मुश्किल से चल रहे थे. जिससे उसे काम नहीं मिला. मंदी के चलते परेशान रेस्टोरेंट्स में उसे नौकरी नहीं मिल सकी. प्रकाश के अनुसार काम न मिलने और आर्थिक परेशानी के कारण जगदीश की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई थी. सड़क पार करते समय उसने अचानक ट्रक के नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है. ऐसे में सवाल है कि क्या राघव चड्ढा पॉलिटिकल ब्रांडिंग के चक्कर में नपे? देखें पंजाब आजतक.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी में बदलाव करते हुए दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है, अगर कंपनियां दवाओं की कीमत कम नहीं करतीं और उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट नहीं करतीं. दूसरा, स्टील और एल्युमिनियम जैसे मेटल उत्पादों के टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है. कई उत्पादों पर टैक्स घटाया गया है और टैक्स वसूलने का तरीका भी बदला गया है.

मिडिल ईस्ट में जंग के साइड इफेक्ट देश में दिख रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केरोसिन बांटने का फैसला लिया है. अब सरकारी राशन की दुकानों पर एक राशन कार्ड यानी एक परिवार को 3 लीटर केरोसिन मिलेगा. जिससे अगर सिलेंडर ना मिलें तो जरूरतमंद परिवारों के घर में चूल्हे जलते रहें. देखें मुंबई मेट्रो.










