
रांची: MP-MLA कोर्ट ने इरफान अंसारी जारी किया समन, महिला योग शिक्षिका पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
AajTak
रांची की MP-MLA कोर्ट ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को योग शिक्षिका पर की अपमानजनक टिप्पणी मामले में नोटिस जारी किया है. विशेष अदालत ने उन्होंने 3 मार्च को कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को समन जारी किया है. उन्होंने ये समन योग शिक्षिका पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में जारी किया गया है. शिक्षिका ने 19 अगस्त 2020 को सिविल कोर्ट में इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया था.
दरअसल, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक निजी चैनल पर डिबेट में महिला योग शिक्षिका राफिया नाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसको लेकर उन्होंने 19 अगस्त को सिविल कोर्ट में एक वाद दायर किया था. जिसमें उन्होंने मंत्री पर महिला की लज्जा भंग करने, भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने समेत उनके पहनावे पर अनुचित टिप्पणी की थी.
याचिकाकर्ता के वकील जितेंद्र वर्मा ने आजतक को बताया कि कांग्रेस के विधायक इरफान ने उनके क्लाइंट राफिया नाज के खिलाफ पहनावे समेत कई आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद योग शिक्षिका राफिया के खिलाफ उनके घर पर हमले की कोशिश हुई थी और उनको धमकियां मिली थी.
वकील ने बताया कि इरफान विधायक थे तो इस मामले को साल 2021 में MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर किया गया. तभी से इस मामले में लंबी सुनवाई चल रही है. अब विशेष अदालत के MP- MLA केस नंबर 13/2021 में स्पेशल जज सार्थक शर्मा की कोर्ट ने आईपीसी की धारा 500, 504 के तहत संज्ञान लिया है और इरफान के खिलाफ समन जारी कर 3 मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







