
रांची में सुजीत सिन्हा गैंग के सात अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
AajTak
रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग और कोयलांचल शांति समिति से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी हाल ही में हुए सत्यभामा अपार्टमेंट फायरिंग केस में भी शामिल थे. पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरोह रंगदारी और फिरौती जैसी वारदातों में सक्रिय था.
झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग और कोयलांचल शांति समिति से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी को हथियारों और कारतूसों के साथ पकड़ा गया. यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी.
सुजीत सिन्हा गैंग के बदमाश ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चार हथियारबंद अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अंगड़ा से बीआईटी मेसरा पुलिस चौकी क्षेत्र की ओर जा रहे थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर रोका और तलाशी ली. पूछताछ में इनसे जुड़े तीन अन्य अपराधियों की भी पहचान हुई, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी रांची जिले के विभिन्न इलाकों से आते हैं और पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्टल, तेरह जिंदा कारतूस, चार मोटरसाइकिलें, एक चारपहिया वाहन और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि ये आरोपी हाल ही में चार अक्टूबर को हुए सत्यभामा अपार्टमेंट फायरिंग केस में भी शामिल थे. उस मामले में शहर में काफी सनसनी फैल गई थी और पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी.
फिरौती, रंगदारी और गोलीबारी में इस गैंग की भूमिका

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










