
रांची में म्यूजिक को लेकर विवाद, बार के डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या
AajTak
झारखंड में रांची के एक बार में म्यूजिक को लेकर विवाद हो गया. इसमें हमलावरों ने डीजे संचालक की हत्या कर दी है. स्थानीय पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
झारखंड के रांची में एक बार में विवाद के बाद डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हत्या की जांच शुरुआत स्तर पर है. हर पहलू के बारे में पता किया जा रहा है. एसएसपी ने बताया कि एक को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
रांची में एक बार में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है. पुलिस का कहना है कि हमलावर अज्ञात हैं. उनके बारे में पता किया जा रहा है. घटना रविवार रात की है. बताया जा रहा है कि बार में म्यूजिक चलाने को लेकर विवाद हुआ था. दरअसल, रांची के एक्ट्रीम स्पोर्ट्स बार में 4 से 5 लड़के बैठकर शराब पी रहे थे, तभी DJ संचालक संदीप और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया.
रात एक बजे फिर बार पहुंचे लड़के और गोली चला दी
हालांकि विवाद को किसी तरह उस वक्त सुलझा लिया गया. नशे में धुत युवक भी वहां से चले गए. लेकिन बार बंद होने के बाद देर रात करीब एक बजे यही लड़के फिर पहुंच गए. उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाली और डीजे संचालक संदीप के सीने पर गोली चला दी. घटना में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया.
बार में सुरक्षा को लेकर मांग उठी
संदीप को तुरंत रिम्स भेजा गया. वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है. सोमवार सुबह पुलिस की टीम और अधिकारियों ने जांच में तेजी लाई. बार और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इस भयावह घटना ने खौफ फैला दिया है और बारों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठ रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







