
रांची: देर रात हॉस्टल से क्यों भागीं करीब 60 छात्राएं? थाने में रो-रोकर बताई आपबीती
AajTak
छात्राओं ने बताया कि अधिकांश छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिली है. खेल सामग्री, किताब कॉपी, बैंड ड्रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का कपड़ा, मच्छरदानी व रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें नहीं मिलती हैं. किसी भी मामले में शिकायत करने पर उन्हें दंडित किया जाता है.
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मांडर की करीब 60 छात्राएं शनिवार की शाम को रांची चलो का शोर मचाते हुए गेट से निकल भागीं. एनएच 75 में करीब साठ से अधिक छात्राओं के तीन किलोमीटर की दूरी तय कर शोर मचाते हुए मांडर चौक तक आने के दौरान सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ये छात्राएं जा कहां रही हैं. बाद में लोगों ने छात्राओं से रोककर उनसे बात की.
छात्राओं ने रो-रोकर बताई आपबीती छात्राओं के द्वारा डीसी से मिलने के लिए रांची जाने की बात कहे जाने पर लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर मांडर थाना परिसर तक पहुंचाया. थाना में आक्रोशित छात्राएं मौके पर रांची के उपायुक्त को बुलाने की मांग कर रहीं थी. इस दौरान ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों को छात्राओं ने रो रोकर बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में उनका बुरा हाल है. शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई लिखाई ठीक से नहीं होता है. सुबह का नाश्ता समय पर नहीं मिलता है साथ ही खाना पीना भी मैन्यू के अनुसार नहीं होता है.
शिकायत करने पर मिलती है सजा: छात्राएं छात्राओं ने बताया कि अधिकांश छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिली है. खेल सामग्री, किताब कॉपी, बैंड ड्रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का कपड़ा, मच्छरदानी व रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें नहीं मिलती हैं. किसी भी मामले में शिकायत करने पर उन्हें दंडित किया जाता है. शिकायत करने पर ही बीते दिन 27 जुलाई को दसवीं कक्षा के छात्राओं को चार घंटे तक धूप में खड़ा रखा गया था. इसलिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मांडर की छात्राएं शनिवार की शाम को अपने विभिन्न समस्याओं व शिकायतों को लेकर डीसी से मिलने रांची चलो का शोर मचाते हुए गेट से निकल पड़ीं.
मांडर थाना पहुंचे BDO, वार्डन को भी बुलाया छात्राओं के थाना में मौजूद होने व उनके द्वारा अपनी शिकायतों व समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर डीसी को बुलाने की सूचना मिलने पर मांडर बीडीओ सुलेमान मुंडरी मांडर थाना पहुंचे. उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और सिलसिलेवार ढंग से उनकी समस्या और शिकायतें सुनी. बाद में वहां विद्यालय की वार्डन इंदु केरकेट्टा भी पहुंची.
बीडीओ ने छात्राओं को आश्वस्त कराया कि उनकी शिकायत व समस्याओं को उन्होंने लिख लिया है. इसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा और सोमवार को वह टीम के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जाएंगे और छात्राओं के समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे. इसके बाद रात करीब दस बजे सभी छात्राओं को प्रशासन द्वारा विद्यालय पहुंचाया गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










