
रांची: आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सूरज के चारों ओर दिखी अनोखी रिंग, जानिए क्या था माजरा
AajTak
लोग उस समय अचानक हैरत में पड़ गए जब उन्होंने आसमान में सूर्य के चारों तरफ एक अनोखा गोलाकार रिंग देखा. सूर्य के चारों तरफ ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने आसमान में बड़ा गोला बना दिया हो और सूर्य को उसमें कैद कर दिया हो.
झारखंड की राजधानी रांची में सुबह लगभाग 11 बजे आसमान में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. लोग उस समय अचानक हैरत में पड़ गए जब उन्होंने आसमान में सूर्य के चारों तरफ एक अनोखा गोलाकार रिंग देखा. सूर्य के चारों तरफ ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने आसमान में बड़ा गोला बना दिया हो और सूर्य को उसमें कैद कर दिया हो. सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होते ही लोग इस अद्भुत नजारे को देखने अपने छतों पर पहुंच गए, जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर और तस्वीरें शेयर की. इस खगोलीय घटना ने लोगों का ध्यान थोड़ा देर के लिए अपनी ओर आकर्षित किया. यह नजारा लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना गया.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










