
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी आज, सादगी के साथ करेंगे नए सफर की शुरुआत, इस खास थीम पर कर रहे शादी
ABP News
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं. उनके विवाद में पुराने दौर की सादगी दिखेगी. इसके लिए कपल ने खास थीम चुनी है.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल दो सेरेमनी करेंगे, जिसमें उनके तेलुगु और कोडवा रूट्स का सम्मान किया जाएगा. और लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सेरेमनी में "प्राइमल" थीम होगी, जो पुराने ज़माने का चार्म दिखाएगी. आइए इस थीम के बारे में जानते हैं ये क्या है.
प्राइमल थीम पर होगी रश्मिका-विजय की शादीरश्मिका और विजय ने अपनी शादी के लिए 'प्राइमल' थीम चुनी है. जो दशकों पहले शादियों को मनाने के तरीके से इंस्पायर है, जिसमें सिंपल ट्रेडिशन, पुराने रीति-रिवाज और पुराने ज़माने का चार्म खूबसूरती से फिर से बनाया जाएगा. डेकोर एक ऐसे सेलिब्रेशन को हाईलाइट करेगा जो इंटिमेट और ऑथेंटिक दोनों लगेगा.
क्या होती है प्राइमल थीम? ‘प्राइमल’ का अर्थ है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना. इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा जाएगा, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था. सूत्रों के मुताबिक, यह विवाह उसी विचार पर आधारित होगा “जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ” यानी प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंधेंगे. सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे.
पुराने दौर की सादगी के साथ करेंगे नए सफर की शुरुआतइस प्राइमल थीम के जरिए रश्मिका और विजय अपनी नई जिंदगी की शुरुआत सादगी, आध्यात्मिकता और जड़ों से जुड़ाव के साथ करना चाहते हैं. यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि उस मूल भावना का उत्सव होगा, जहां रिश्ते दिखावे से नहीं, बल्कि विश्वास, संस्कार और प्रकृति के साक्षी में जुड़ते हैं.













