
रश्मिका और विजय की शादी के बाद पहली तस्वीरें आईं सामने, बेहद खूबसूरत लगे दूल्हा- दुल्हन
ABP News
Rashmika Vijay Wedding Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. अब शादी के बाद इन दोनों की पहली फोटोज सामने आई हैं.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की दोनों रस्में पूरी हो चुकी हैं. दोनों की शादी पहले तेलुगु रीति- रिवाज से हुई. तो वहीं इसके बाद शाम के समय कोडवा रिवाज से ये शादी हुई. अब फाइनली जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था वो भी सामने आ गया है. विजय और रश्मिका की शादी की इनसाइट फोटोज सामने आ गई हैं. यहां देखें कैसा रहा दोनों का ब्राइड-ग्रूम लुक.
दूल्हा- दुल्हन का फर्स्ट लुक आया सामनेइस शादी से रश्मिका और विजय का पहला लुक भी सामने आ गया है. मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा बन दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में रश्मिका ने लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए 'मेरे पति' से! श्री विजय देवरकोंडा!! वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, वो इंसान जिसने मुझे शांति का अनुभव कराया! वो इंसान जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे ये विश्वास दिलाया कि मैं अपनी सोच से भी कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं!'
A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)













