
रब ने बना दी जोड़ी! 3 फीट के दूल्हे को मिली साढ़े तीन फीट की दुल्हन, मंदिर में लिए फेरे
AajTak
बिहार के सारण में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, यहां तीन फीट के दूल्हे ने साढ़े तीन फीट की दुल्हन संग शादी की. दोनों ने जाति बंधन तोड़कर मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में सात फेरे लिए. इसके बाद वर वधू ने परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद लिया. इस शादी से दोनों के परिवार बेहद खुश हैं.
वो कहते हैं ना कि जोड़ियां ऊपर से ही बनकर आती हैं. ऐसा ही उदाहरण बिहार के सारण जिले में देखने को मिला. दरअसल, यहां तीन फीट के दूल्हे ने साढ़े तीन फीट की दुल्हन संग शादी की. दोनों ने जाति बंधन तोड़कर मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में सात फेरे लिए और उम्र भर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया.
इसके बाद वर वधू ने परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद लिया. इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के अलावा उनके दोस्त और पड़ोसी भी शामिल हुए.
जानकारी के मुताबिक, चनचौरा में रामकोलवा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय श्याम कुमार की हाइट महज 3 फीट है. इसके कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी.
वहीं, मढौरा अनुमंडर के भावलपुर की रहने वाली 20 वर्षीय रेणु की भी हाइट साढ़े तीन फीट है. उनकी भी कम हाइट के कारण कहीं शादी नहीं हो पा रही थी.
लेकिन दोनों के लिए शैलेश सिंह नामक शख्स फरिश्ता बनकर आए. उन्हें जब पता चला कि दोनों परिवार इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनके बच्चों की शादी नहीं हो पा रही है तो शैलेश ने आपस में दोनों परिवारों को मिलवाया.
आपस में मिलते ही दोनों परिवारों के बीच रिश्ता पक्का हो गया. फिर शुक्रवार को परिवारजनों और मित्रगणों के बीच दोनों ने गढ़देवी मंदिर में शादी कर ली. इस शादी से दोनों परिवार बेहद खुश हैं. बता दें, श्याम कुमार 7 भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं. जबकि, रेणु छह भाई बहनों में सबसे छोटी है. अब यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









