
रत्नागिरी: हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार टैम्पों, सात महिलाएं घायल, एक की मौत
AajTak
रत्नागिरी जिले के राजापुर मीठगवाणे मरीन हाईवे पर सुबह एक टेम्पो हादसे का शिकार हो गया. वाग्रन गांव से बगीचे में काम करने जा रही महिलाओं का टेम्पो बस को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया. हादसे में सात महिलाएं घायल हुईं और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.
रत्नागिरी जिले के राजापुर मीठगवाणे मरीन हाइवे पर बुधवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. यह हादसा चिरेखाणी बस स्टॉप के पास हुआ. हादसे में सात महिलाएं घायल हो गईं जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार वाग्रन गांव से बगीचे में काम करने जा रही महिलाओं का टेम्पो जानसी पठार की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान सामने से आती एक बस को ओवरटेक करते समय ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. टेम्पो सड़क से बाहर चला गया और उसमें सवार कई महिलाएं घायल हो गईं.
राजापुर मीठगवाणे मरीन हाइवे भीषण सड़क हादसा
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जैतापूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रत्नागिरी सिविल अस्पताल में रेफर किया गया. हालांकि, इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई.
हादसे में सात महिलाएं घायल, एक की मौत
घटना की सूचना मिलते ही मरीन पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट इंस्पेक्टर प्रमोद वाघ के मार्गदर्शन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









