
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
ABP News
Ranveer Singh Vs Yash: रणवीर सिंह और यश अगले महीने बड़े पर्दे पर एक दूसरे से टकराने वाले हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों एक्टर्स में से ज्यादा अमीर कौन है?
इंडियन सिनेमा मार्च में अपने सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश की तैयारी कर रही है. जहां केजीएफ फ्रेंचाइजी की ज़बरदस्त सफलता के बाद यश बड़े पर्दे अपनी पीरियड गैंगस्टर ड्रामा, टॉक्सिक – ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के साथ कमबैक कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर, धुरंधर से बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा चुके रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ वापस आ रही है.
दोनों ही फिल्मों को लेकर अभी से काफी बज बना हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर टूटेंगी. इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह और यश में से ज्यादा अमीर कौन है और उनकी नेटवर्थ कितनी है?
रणवीर सिंह की कितनी है नेटवर्थबॉलीवुड के एनर्जी से भरपूर सुपरस्टार रणवीर सिंह ने ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू करने के बाद से एक लंबा सफर तय किया है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गली बॉय’ और ‘83’ जैसी हिट फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया है. अब ‘धुरंधर’ से रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया है. इसी के साथ रणवीर सिंह काफी आलीशान जिंदगी भी जीते और बेशुमार दौलत के मालिक हैं.
रणवीर सिंह का कार कलेक्शन'राम-लीला' एक्टर लग्जरी गाड़ियों के भी काफी शौकिन हैं.उनके कलेक्शन में रेंज रोवर, एस्टन मार्टिन, जगुआर, मर्सिडीज-बेंज और एक लेम्बोर्गिनी जैसी लग्ज़री गाड़ियां शामिल हैं. रणवीर के पास 7 लाख रुपये की एक विंटेज मोटरसाइकिल और 80 लाख रुपये की एक वैनिटी वैन भी है.













