
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का धमाका! सीक्वल में क्या होगा खास? आर. माधवन ने बताया
AajTak
रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आर. माधवन ने सीक्वल धुरंधर 2 की कहानी और अपने बड़े रोल का खुलासा किया. जानें क्या होगा दूसरी फिल्म में खास.
रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, लेकिन इसके सेकेंड पार्ट की चर्चा जोरों पर है. रणवीर सिंह, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म में रणवीर के किरदार जसकीरत के 'हमजा' बनने की कहानी दिखाई गई है.
मेकर्स पहले ही बता चुके हैं कि इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा. अब आर. माधवन ने भी सीक्वल के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं.
दमदार होगा माधवन का किरदार
आर. माधवन ने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा- वो एकदम संन्यासी जैसे इंसान हैं. फिल्म की सारी टेंशन और हलचल के बीच भी वो बड़ी शांति से बैठे रहते थे. उन्होंने कहा, “धुरंधर के बाद मैं उनके साथ बार-बार काम करना चाहूंगा.”
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए माधवन ने आगे बताया कि पहले पार्ट में उनकी स्क्रीन मौजूदगी कम थी, लेकिन दूसरे पार्ट में वो रणवीर के किरदार को जासूसी और युद्ध कौशल सिखाते हुए काफी ज्यादा दिखाई देंगे.
साल 2025 को याद करते हुए माधवन ने कहा, “मैंने साल की शुरुआत हिसाब बराबर से की थी और अब धुरंधर के साथ साल खत्म कर रहा हूं. ये मेरे करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है.”

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











