
रणबीर-दीपिका के गाने में बैकग्राउंड डांसर रह चुके हैं Aayush Sharma
AajTak
आयुष 19 साल की उम्र में मुंबई आए थे. उन्होंने पहले टीवी एक्टर बनने का फैसला किया था. इसके लिए आयुष ने मॉडलिंग में कदम रखा और विज्ञापनों में भी काम करने लगे. इतना ही नहीं आयुष ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की शूटिंग में भी थे. इस फिल्म का हिस्सा वह सलमान खान से मुलाकात से पहले बने थे.
आयुष शर्मा बॉलीवुड एक्टर बनने से पहले लंबा सफर तय करके आए हैं. सलमान खान के जीजा होने से पहले आयुष सिर्फ एक स्टूडेंट थे, जो मुंबई में मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए आया था. लेकिन आयुष की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. आजतक एजेंडा 2021 में आयुष शर्मा ने बताया कि सलमान खान से मिलने और एक्टर बनने से पहले उन्होंने कैसे इंडस्ट्री में छोटे-मोटे काम किए थे.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












