
रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पोती को गोद में लेकर चहके दादा, एक्टर ने पत्नी का किया शुक्रिया
AajTak
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर बेटी का जन्म हुआ है. खास बात ये है कि उसी दिन रणदीप के पिता का जन्मदिन भी है, जिसे उन्होंने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किया.
बधाई हो! बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. खास बात ये है कि जिस दिन (10 मार्च) उनकी लाडली का जन्म हुआ, उसी दिन रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा का जन्मदिन भी होता है. ऐसे में ये दिन उनके परिवार के लिए डबल सेलिब्रेशन लेकर आया है. कपल का अपनी नन्ही परी का वेलकम कर खुशी से झूम रहा है.
पिता बने रणदीप
रणदीप ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया. साथ ही बेटी की पहली झलक भी दिखाई. पोस्ट में उनके पिता अपनी नवजात पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पिता और बेटी दोनों को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दीं. वहीं एक और तस्वीर में रणदीप ने बेटी के प्यारे से छोटे से हाथों की बंद मुट्ठी दिखाई. पोती को गोद में लिए दादा की खुशी भी देखते ही बनती है. वो खुशी से चहकते दिखे.
बेटी की पहली झलक दिखाते हुए रणदीप ने अपने पोस्ट में भावुक होते हुए लिखा कि आज जब वो खुद पिता बने हैं, तो उन्हें अपने पापा की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा समझ में आ रही है. उन्होंने अपनी पत्नी लिन का भी खास तौर पर शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें पिता बनने का सुख दिया और उनकी जिंदगी में इस नन्ही परी को लेकर आईं.
रणदीप ने अपने पोस्ट की शुरुआत अपनी मातृभाषा हरियाणवी से की और लिखा- दादा और पोती को बधाई. साथ ही एक्टर ने अपनी बेटी के लिए बेहद प्यारे शब्द लिखते हुए कहा कि एक छोटी सी बच्ची के साथ जिंदगी भर का प्यार भी आता है. उनके इस भावुक पोस्ट पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं.
रणदीप और लिन की ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी इस कपल को नई पेरेंटहुड जर्नी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












