
रक्षा मंत्री ने ICG के 32 जवानों को किया सम्मानित, कहा- मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से समृद्ध बनेगा भारत
AajTak
राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित 18वें आईसीजी अलंकरण समारोह में भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) के 32 जवानों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए. इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा, 'भौगोलिक दृष्टि से भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है और इसकी तटरेखा बहुत बड़ी है. देश की सामरिक सुरक्षा दो तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है. '
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित 18वें आईसीजी अलंकरण समारोह के दौरान भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) के जवानों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए.
समारोह में रक्षा मंत्री ने कुल 32 पदक में से छह राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, 11 तटरक्षक वीरता पदक और 15 तटरक्षक सराहनीय पदक कर्मियों को अक्सर चुनौतीपूर्ण और विकट स्थितियों में उनकी अनुकरणीय सेवा, वीरता के कार्यों और कर्तव्य के प्रति निस्वार्थ समर्पण के लिए दिए गए. ये पदक 2022, 2023, 2024 के लिए दिए गए हैं.
रक्षा मंत्री ने जवानों को बधाई देते हुए कहा कि ये पदक सिर्फ एक स्मृति चिन्ह नहीं हैं, बल्कि ये तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने के लिए बहादुरी, दृढ़ता और अटूट संकल्प का प्रतीक हैं. उन्होंने तटीय सुरक्षा, संगठनात्मक दक्षता, मादक पदार्थों की जब्ती, रेस्क्यू ऑपरेशन और इंटरनेशनल एक्साइज सुनिश्चित करने में जवानों के प्रयासों की सराहना की. आईसीजी के विकास को एक मजबूत, भरोसेमंद और दुनिया की सबसे कुशल समुद्री सेनाओं में से एक बताया है.
'तीन ओर से समुद्र से गिरा है भारत'
रक्षा मंत्री ने कहा, 'भौगोलिक दृष्टि से भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है और इसकी तटरेखा बहुत बड़ी है. देश की सामरिक सुरक्षा दो तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है. पहला युद्ध है, जिसका सामना सशस्त्र बल करते हैं और दूसरा समुद्री डकैती, आतंकवाद, घुसपैठ, तस्करी और अवैध मछली पकड़ने की चुनौतियां हैं. जिनके लिए कोस्ट गार्ड खास तौर पर आईसीजी हमेशा सतर्क रहते हैं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए आईसीजी सक्रिय रूप से काम कर रहा है और सामरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहा है.'
पिछले एक साल में ICG ने समुद्री सुरक्षा, संरक्षा और मानवीय ऑपरेशन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. इसने 14 नावों और 115 समुद्री लुटेरों को पकड़ा. साथ ही लगभग 37,000 करोड़ रुपये की कीमत के ड्रग को जब्त किया है. इसके अलावा ICG ने विभिन्न रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए से 169 लोगों की जान बचाई और 29 गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल सहायता प्रदान की.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







